यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा शुक्रवार और इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो जाएगी। हाईस्कूल की परीक्षा प्रारंभ होने के पहले ही 5972 और इंटरमीडिएट में 5452 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया था।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकार्डर लगने से इस बार काफी हद तक नकल पर अंकुश लगाने में जिला प्रशासन सफल रहा है।
शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने के साथ ही हाईस्कूल के परीक्षा समाप्त हो जाएगी।
वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थी रसायन विज्ञान और कला वर्ग के परीक्षार्थी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में इस वर्ष 62,028 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।
नकल पर रोक लगाने का परिणाम रहा कि 5972 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने ही नहीं आए, जबकि इंटरमीडिएट में 63,220 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। मगर परीक्षा के पहले ही दिन 5452 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जो परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए।
इस वर्ष की परीक्षा में खास बात यह रही कि नकलची बहुत ही कम मिले हैं। पूरे परीक्षा में हाईस्कूल की परीक्षा में एक छात्रा नकल पर्ची के साथ पकड़ी गई थी। मगर पूर्व में आयोजित परीक्षाओं में सबसे अधिक मुन्ना भाई इस वर्ष पकड़े गए हैं।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अभी तक आठ परीक्षार्थी ऐसे मिले हैं, जो दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। डीआईओेएस डॉ. ओपी राय ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने में विभाग और जिला प्रशासन का बहुत बड़़ा योगदान रहा है।