फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हड़ताल पर हाईकोर्ट की पाबंदी, विरोध में अधिवक्ता

विज्ञापन
कचहरी से डीएम कैम्प कार्यालय पहुंचे फरियादी।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पारित आदेश में अधिवक्ताओं की हड़ताल और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पाबंदी लगाई गई है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने कचहरी में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे डीएम को भी अधिवक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं ने कहा कि हड़ताल और प्रदर्शन अधिकारों की लड़ाई के लिए किए जाते हैं। यह अधिकार हम नहीं छिनने देंगे।
इसके बाद अधिवक्ता दिनभर न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं के आक्रोश के कारण डीएम को जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कैंप कार्यालय में शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर और कचहरी परिसर में पैदल मार्च कर घंटों नारेबाजी कर विरोध जताया। जूनियर बार एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्रा की मौजूदगी में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि हड़ताल नहीं करने के आदेश को लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया है। यह विरोध जारी रहेगा। संचालन महामंत्री कौशलेश कुमार त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री योगेश सिंह, वकील परिषद अध्यक्ष इंद्रभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय, शांति भूषण त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव, रवि कुमार द्विवेदी, वीर विक्रम सिंह, रिजवान हुसैन, सतीश तिवारी मौजूद रहे।

कचहरी से डीएम कैम्प कार्यालय पहुंचे फरियादी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें