फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश की चेतावनी, दिनभर छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। तेज हवा और वज्रपात का भी अंदेशा जताया गया है। जिले में शुक्रवार को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। दिन-रात के तापमान में कमी के बाद भी उमसभरी गर्मी का असर जारी रहा। अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बारिश के दौरान लोगों घरों में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के सापेक्ष शुक्रवार अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शनिवार से जिले का मौसम बदलेगा। मध्यम से तेजी बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगहों पर वज्रपात होने का अंदेशा है। अगले कुछ दिनों तक घने बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें