फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, चालीस लाख का नुकसान

विज्ञापन
नगर कोतवाली के बलीपुर में आटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बलीपुर में स्थित आटो पार्ट्स की दुकान और गोदाम में बृहस्पतिवार की देर रात शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। तीन मंजिला भवन में लगी से चलते करीब चालीस लाख के सामान जल गया। आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को भवन का एक हिस्सा गिराना पड़ा। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर लोगों की सांस अटकी रही। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब जाकर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर के गायत्री नगर निवासी सरदार मंजीत सिंह राजा की भंगवाचुंगी-कचहरी मार्ग स्थित बलीपुर में सनी इंटरप्राइजेज के नाम से आटो पार्ट्स की दुकान है। तीन मंजिला भवन में नीचे दुकान और ऊपर के दो तलों पर उन्होंने गोदाम बना रखा है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 11.30 बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने भीषण रूप ले लिया। इस पर आसपास के घरों के लोग बाहर आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।
बिजली आपूर्ति ठप कराकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग के तीसरी मंजिल तक फैल जाने के कारण दमकलकर्मियों को भी दिक्कत हो रही थी। काफी प्रयास के बाद भी आग बुझाने में सफलता नहीं मिलने पर दमकलकर्मियों ने जेसीबी से मकान का एक हिस्सा ढहा दिया। तब जाकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान और गोदाम को मिलाकर करीब चालीस लाख रुपये के सामान जल गया। लगभग 18 हजार रुपये भी जल गए।

नगर कोतवाली के बलीपुर में आटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें