फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बेरहम मां ने मासूम को पुल से नीचे फेंका, सिर में लगी चोट, राहगीरों ने बचाई जान

Fri, 23 May 2025 04:40 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

बेरहम मां ने सवा साल की बेटी को मरने के लिए देवघाट पुल से नीचे सरपतों के झुरमुट में फेंक दिया। हालांकि सिर में चोट आने के बाद भी वह बच गई। रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बालिका को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
बच्ची। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेरहम मां ने सवा साल की बेटी को मरने के लिए देवघाट पुल से नीचे सरपतों के झुरमुट में फेंक दिया। हालांकि सिर में चोट आने के बाद भी वह बच गई। रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बालिका को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। कोतवाली देहात के देवघाट पुल के नीचे बृहस्पतिवार दोपहर में करीब सवा साल की मासूम बालिका के रोने की आवाज सुनकर उधर से गुजर रहे राहगीर पहुंचे।

विज्ञापन


देखा तो सरपत में घायल मासूम बच्ची पड़ी थी। उसके सिर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने उसे प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। बाद में उसे चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा गया। बालिका को फेंकने वालों की तलाश में पुलिस जुट गई। पुलिस के अनुसार छानबीन के दौरान ही जेठवारा थाने पर मासूम बच्ची के साथ विवाहिता के गायब होने की सूचना लेकर उसका बाबा पहुंचा। तब पुलिस मामले की छानबीन करते हुए जेठवारा के शाहपुर की रहने वाली बृजेश की पत्नी ज्योति को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान पहले तो वह बताई कि बैंक में रुपये निकालने के दौरान उसने अपनी बेटी को एक महिला के हवाले कर दिया था। उसने ही बेटी को फेंका है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद ज्योति ही बेटी को लेकर जाते दिखी। पुलिस की सख्ती के बाद वह टूट गई। बताया कि बेटी पैदा होने पर ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसलिए वह बेटी को फेंकी है। घटना की जानकारी के बादी पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार देवघाट पुल के पास पहुंचे। सीओ सिटी शिवनारायण से पूछताछ कर हकीकत जानी। एसपी ने बताया कि विवाहिता के ससुर की तहरीर पर बेटी को जान से मारने की कोशिश करने वाली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें