फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सेना का फर्जी मेजर बन युवती को ले भागा युवक, इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, मुकदमा दर्ज

Mon, 19 May 2025 11:03 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

सेना का फर्जी मेजर बनकर एक युवक युवती को लेकर बिहार फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कधंई इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि 9 मई की सुबह आठ बजे उनकी बेटी पट्टी स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ने गई थी।
विज्ञापन
फर्जी मेजर बनकर युवती को भगा ले गया युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना का फर्जी मेजर बनकर एक युवक युवती को लेकर बिहार फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कधंई इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि 9 मई की सुबह आठ बजे उनकी बेटी पट्टी स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ने गई थी। सुबह करीब दस बजे टिफिन देने लाइब्रेरी पहुंचा तो बेटी का मोबाइल बंद मिला। लाइब्रेरी के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बेटी टेंपो से शहर जाती हुई दिखाई दी।

परिजनों के साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बेटी की सहेलियों से संपर्क करने पर एक सहेली ने बताया कि इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत में युवती ने लोकेशन बनारस बताया था। मोबाइल के सीडीआर से पता चला कि बेटी की बातचीत इंस्टाग्राम पर एक युवक से होती थी।

युवक खुद को भारतीय सेना का मेजर बताया था। झांसे में लेकर बेटी को बिहार लेकर चला गया। पिता का आरोप है कि युवक ने फर्जी आईडी बनाकर सेना की वर्दी पहने फोटो वायरल की है। धौंस दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी गुलाबचंद सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती की तलाश में टीम गठित कर खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें