सीएचसी का औचक निरीक्षण करने के लिए बुधवार की रात करीब दस बजे एडी डा. एके पालीवाल पहुंचे। अस्पताल में गंदगी देख उनका पारा आसमान छूने लगा। इमरजेंसी खाली रही। डॉक्टर सरकारी आवास में थे। एडी के आने की खबर पर डाक्टर भागकर पहुंचे।
बुधवार को रात करीब दस बजे प्रयागराज से एडी डा. एके पालीवाल सीएचसी रानीगंज आ पहुंचे। एडी के आने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ कर्मियों में हडक़ंप मच गया। एडी ने सीएचसी पहुंचते ही परिसर में खड़ी एंबुलेंसों की जांच करने लगे। तीनों वाहनों में एक वाहन की लाइट नही जल रही थी। दूसरे वाहन की एसी खराब पड़ी थी। जिसे देखकर चालक सहित सुपरवाजर पर भडक़ उठे। वाहन की खामियों के बारे में कार्यदायी संस्था को अवगत कराते हुए कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने को कहा। अस्पताल में गंदगी देख सीएचसी अधीक्षक को जहां फटकार लगाई वहीं अस्पताल से डॉक्टर गायब देख सीएमओ को कार्रवाई का आदेश सुनाया।