फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अअपराजिता के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
कटरा रोड शिवजीपुरम स्थित एंजिल्स इंटर कालेज में अपराजिता के बैनर तले आयोजित स्वास्थ्य शिविर में - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अपराजिता: बदल रहा मौसम, बरतें सावधानी
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान अपराजिता: 100 मिलयिन स्माइल के तहत स्वास्थ्य शिविर
प्रतापगढ़। शहर के शिवजीपुरम स्थित न्यू एंजिल्स इंटर कालेज में गुरुवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने 400 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डा. विभाकर मिश्रा ने कहा कि साफ- सफाई रखने से बीमारियां दूर रहती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ भी खाने से पहले हाथ अच्छी तरह से धुलें। नियमित स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। पौष्टिक चीजों को खान- पान में ज्यादा इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में इस समय काफी ध्यान देने की जरूरत है। शरीर को ढककर रखें। पानी उबाल कर पीएं। मच्छरदानी लगाकर ही सोएं। दंत रोग विशेषज्ञ डा. अवंतिका पांडेय ने छात्र-छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दांतों के रोग से बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि चमकीले दांत शरीर के आभूषण होते हैं। इन्हें गंदा नहीं रखना चाहिए। इनकी नियमित सफाई करनी चाहिए। एक ब्रश केवल तीन महीने तक इस्तेमाल करना चाहिए। 90 दिन के बाद ब्रश को बदल देना चाहिए। प्रधानाचार्य डा. शाहिदा ने अमर उजाला के अभियान की सराहना की। इस अवसर पर रेखा गुप्ता, ज्योति, सीमा, पूनम, विद्या मिश्रा, माधुरी, जोया, रायला, चंचल, सुजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें