प्रतापगढ़। जिला स्वास्थ्य समिति एवं लायंस क्लब के तत्वावधान में संस्कार ग्लोबल स्कूल टेऊगंा में शुक्रवार को स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉक्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। छात्र -छात्राओं को खसरा और रूबैला रोग के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान छात्राओं को सिनेटरी नैपकिन वितरित किया गया। इस दौरान डीपीएम राजशेखर, प्रधानाचार्य स्मृति सिंह, संजय सिंह, अविनाश सिंह, अलवीना उस्मान, डॉ.समीना परवीन, डॉ.पीयूषकांत शर्मा, राजकमल सिंह, डॉ.नायाब, डॉ.राहुल पांडेय, रवि प्रकाश सिंह, डॉ.डीके सरोज, शैलेश दुबे, देवेंद्र मिश्र, नेहा दास, प्रतिमा, शिवलता आदि मौजूद रहीं।