फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन के फेर में हेडमास्टरों ने खरीद लीं घटिया पुस्तकें, खेल सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय और खेल सामग्री खरीद में जमकर खेल किया गया। इसका खुलासा बीएसए के निरीक्षण में हुआ। इस पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर तीन दिन के अंदर कमीशनबाजी के खेल में शामिल ऐेसे शिक्षकों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय और खेल सामग्री खरीदने के लिए 14.4 करोड़ और प्राइमरी विद्यालयों के लिए 2.7 करोड़ रुपये की रकम भेजी गई थी। विभाग ने प्रत्येक प्राइमरी विद्यालय को दस-दस हजार रुपये और माध्यमिक विद्यालय को बीस-बीस हजार रुपये मुहैया कराए थे। पुस्तकों की खरीद के लिए विभाग ने जो मानक तय किए थे।
हेडमास्टरों ने उसे दरकिनार करके कमीशन के लालच मेंघटिया खेल सामग्री और पुस्तकें खरीद लीं। बीएसए ने सोमवार को सदर विकास खंड के प्राइमरी विद्यालय राजापुर और माध्यमिक विद्यालय पूरेहिरावन का निरीक्षण किया तो हकीकत देख दंग रह गए। स्कूल के बच्चों से पूछा कि कभी खेलने के उपकरण मिले तो, जवाब मिला नहीं। हेडमास्टर से जब पूछताछ की तो पता चला कि सभी विद्यालयों में ऐसा ही सामान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

खरीदनी थीं एनबीटी की पुस्तकें
हेडमास्टरों को धनराशि भेजने के साथ ही बीएसए ने पत्र जारी करके एनबीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट) की पुस्तकें खरीदने को कहा था। मगर हेडमास्टरों ने प्राइवेट प्रकाशकों की पुस्तकें खरीद ली है। पूरे जिले में इस खेल की अगर ठीक से जांच हुई तो कई हेडमास्टरों पर गाज गिर सकती है।
जिले में प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय और खेल सामग्री खरीद में व्यापक खेल हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है। दोषी हेडमास्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। अशोक कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें