फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेन के सामने धक्का देकर की थी दोस्त की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
देल्हूपुर के भावलपुर में शनिवार को शादी समारोह में पहुंचने से पहले ही चंद्र प्रकाश मिश्रा उर्फ गोलू की दोस्त सूरज ने मारपीट कर हत्या कर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दोस्त सूरज ने गोलू की हत्या गर्लफ्रेंड से बातचीत बंद न करने पर की।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के रघवापुर निवासी 30 वर्षीय चंद्र प्रकाश मिश्रा उर्फ गोलू का रविवार की सुबह देल्हूपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर रेलवे लाइन के करीब शव मिला था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। भाई ने संदेह जताया था कि कोतवाली देहात के सरायसागर निवासी सूरज मिश्रा ने शनिवार को शादी में चलने की बात कहकर उसे फोन कर बुलाया था।
छानबीन के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने दोस्त सूरज मिश्रा को आधी रात पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान वह टूट गया और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे दोनों शादी में शामिल होने के लिए भावलपुर पहुंचे। रेलवे लाइन के किनारे सूरज अपनी गर्लफेंड से चंद्र प्रकाश को बात करने से मना करने लगा। जिसे लेकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

प्रयागराज से प्रतापगढ़ की ओर जा रही ट्रेन की ओर सूरज ने मृतक को धक्का दे दिया। उसका सिर ट्रेन के डिब्बे के पायदान से टकरा गया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण वह गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूरज के शर्ट में खून लगा था। जिसके चलते शर्ट को उतारकर झाड़ियों में फेंक दिया। जिसे पुलिस ने सोमवार की सुबह बरामद कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें