फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन कर निकाली गई मुख्य आरक्षी के जबड़े में फंसी गोली

विज्ञापन
firing
विज्ञापन
आपरेशन कर निकाली गई मुख्य आरक्षी के जबड़े में फंसी गोली
विज्ञापन

15 संदिग्धों को घरों से उठाया, कुछ भागने में रहे कामयाब
इलाके के ही बदमाशों की करतूत मान रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। भुपियामऊ में बाइक सवार बदमाशों की गोली से घायल डायल 100 के मुख्य आरक्षी के जबड़े में फंसी बुलेट को डाक्टरों ने आपरेशन कर बाहर निकाला। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पुलिस अभी नहीं पहुुंची। रात भर बदमाशों की धरपकड़ होती रही। कोतवाली में करीब 15 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बुधवार की रात भुपियामऊ के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने डायल 100 के मुख्य आरक्षी भोलानाथ को गोली मारकर फरार हो गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। शुक्रवार को गोली लगने से घायल मुख्य आरक्षी भोलानाथ का आपरेशन कर जबड़े में फंसी बुलेट निकाली गई। मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी भोलानाथ की देखभाल के लिए भेजे गए हैं। क्राइम ब्रांच के साथ ही कोतवाली व रानीगंज पुलिस रात भर संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दबिश देती रही। पुलिस ने करीब 15 लोगों को उठाया है। जो कुछ दिनों पहले जेल से छूटे हैं। उन लोगों को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनसे मिले क्लू के आधार पर टीमें रानीगंज, मानधाता के साथ ही प्रयागराज में दबिश दे रहीं हैं। सूत्रों की मानें तो अभी तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि गोली मारने वाले पृथ्वीगंज से लेकर भुपियामऊ इलाके के ही हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि जिन संदिग्धों को उठाया गया है। उन लोगों से मिली जानकारी के बाद दूसरे लोगों की तलाश में टीमें लगाई गईं हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सिपाही को गोली मारने वाले हाथ लगेंगे। किसी भी हाल में ऐसे बदमाशों को सुकून से नहीं बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग करने वालों पर नजर
जिले में पहले भी पुलिस पर फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे लोगों का रिकार्ड खंगालने के बाद पुलिस उनके घर भी दबिश दे रही है। इलाके के कुछ शातिर बदमाश हैं। जो पुलिस से भिड़ने को तैयार रहते हैं और पहले सिपाहियों पर हमला भी कर चुके हैं। ऐसे लोगों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
दो दिन की मोहलत, बदमाशों पर टूट पड़े, सूचनाएं लीक करने वाले होंगे सेवा से बर्खास्त
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने जिले के सभी थानेदार व सिपाहियों से कहा है कि सिपाही पर हमला पुलिस के लिए चुनौती है। सभी के पास दो दिन की मोहलत है। हत्या व लूट करने वाले बदमाशों पर टूट पड़े। इस बीच थानों से सूचनाएं लीक हुई तो पुलिसकर्मियों को बर्खास्ती के लिए पत्रावली तैयार होगी। निरीक्षक हो या दरोगा सभी अपनी खैर न समझें। दो दिन के भीतर परिणाम चाहिए। पुलिस का इकबाल बुलंद होना चाहिए।
विज्ञापन

करिस्ता में दिखे अपाचे सवार संदिग्ध, भागे सीओ सिटी
राजगढ़। डायल 100 के सिपाही को गोली मारने वालों की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। शुक्रवार को करिस्ता गांव के करीब लोगों को दो संदिग्ध दिखाई पड़े। सिपाही पर हमले के आरोपी से मिलते जुलते युवकों को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ सिटी अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। पीछे से शहर कोतवाल भी पहुंच गए। दोनों संदिग्धों को लेकर पुलिस भुपियामऊ चौकी आकर पूछताछ करने लगी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी भी चौकी पर आ गए। सराय बहेलिया से वशिष्ठ पुत्र राजकिशोर, नसीरपुर के जोसेफ समेत कई लोगों को क्राइम ब्रांच हिरासत में लेकर पूछताछ करती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें