फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलबिला ओवर ब्रिज चालू होेने में नौ महीने का इंतजार

Wed, 11 Feb 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 दस वर्ष से अधर में लटके चिलबिला रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा होने में अभी वक्त है। इस पर आवागमन शुरू होने में अभी नौ महीने का समय और लग सकता है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में पुल का उद्घाटन भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। बुधवार को पुल की प्रगति देखने के बाद सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में यह दावा किया।
विज्ञापन


दरअसल, चिलबिला रेलवे क्रासिंग का ओवरब्रिज जिले की सबसे बड़ी समस्या है। पुल न बनने से यहां पर आए दिन घंटों जाम लगा रहता है। पिछले दस वर्षों से पुल पर राजनीति हो रही है। मगर अभी तक पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जनप्रतिनिधियों ने वोट बैंक मजबूत करने के लिए चुनाव में पुल का मुद्दा तो उठाया लेकिन चुनाव जीतने के बाद वायदे को भूल गए। सांसद हरिवंश सिंह चिलबिला ओवरब्रिज की प्रगति जानने के लिए रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे।

 निर्माण करवा रहे ठेकेदारों व इंजीनियरों से बात की। सांसद ने पुल पर आवागमन चालू कराने के लिए नौ महीने का वक्त मांगा है। उन्होंने दावा किया कि 24 नवंबर को पुल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इसके लिए मंत्री से वार्ता हो चुकी है। शीघ्र ही उद्घाटन के लिए मंत्री से समय लेंगे। पिछले दस साल से नेताओं की कोरी बयानबाजी से जनपद के लोग त्रस्त हो चुके हैं। अब उनकी निगाह सांसद हरिवंश के दावे पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें