फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया दो दर्जन योजनाओं का लोकार्पण

Sun, 04 Sep 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन
सांसद हरिबंश सिंह ने रविवार को अपने 66वें जन्मदिन पर जनपद के लोगों को दो दर्जन योजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने से विकास के संकल्प का वादा भी कराया। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है।
विज्ञापन


नगर के प्लाजा पैलेस में आयोजित समारोह में दो दर्जन योजनाओं का लोकार्पण करने के उपरांत सांसद ने कहा कि सभी को मिलकर जनपद का विकास करना है। निजी स्वार्थ त्याग कर दूसरों की सेवा के लिए प्रयास करना होगा। जो कार्य 60 सालों में नहीं हो सका। वह 60 महीने में पूरा करेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
अगले वर्ष केंद्रीय विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रारंभ हो सके। इसके लिए अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी अपना योगदान देना होगा। कार्यक्रम में हरिबंश सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने चांदी का मुकुट व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें