महाकुंभ मेले को देखते हुए रेल मंत्रालय की ओर से जारी सूची में मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर 20 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इससे दर्शनार्थियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा नियमित संचालित ट्रेनों में चार-चार जनरल कोच बढ़ाने की तैयारी में डीआरएम जुटे हैं।
मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने बताया कि नियमित ट्रेनें पूर्व की तरह संचालित होंगी। लखनऊ मंडल से प्रयागघाट के लिए बीस स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भीड़ को देखते हुए ट्रेनों की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है। कौन सी ट्रेन कितने बजे किस जंक्शन से रवाना होगी इसकी सूची तैयार किया जा रहा है।
डीआरएम ने कहा कि स्टेशनों पर यात्री प्रतीक्षालय तैयार किया गया है। प्रतीक्षालय में कैमरा लगा हुआ है। कैमरे को रेलवे संचालन कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। भीड़ को देखते हुए ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जिस जंक्शन से ज्यादा यात्रियों की भीड़ दिखेगी उसी मार्ग से ट्रेनें रवाना होगी।