फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: किराना व्यापारी के बेटे का यूपी क्रिकेट टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना व्यापारी के बेटे का यूपी क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई। वहीं खिलाड़ियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने क्रिकेट खिलाड़ी राजवीर को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

लालगंज तहसील क्षेत्र के बहुंचरा गांव निवासी आलोक सिंह किराने की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा राजवीर बाएं हाथ का गेंदबाज होने के साथ क्रिकेट का ऑलराउंडर खिलाड़ी है। लखनऊ क्रिकेट अकादमी में तीन वर्ष से प्रशिक्षण ले रहा है। हाल ही में एमपी में हुए क्रिकेट मैच में बेहतर प्रदर्शन कर लखनऊ टीम को जीत दिलाई थी।
यूपी टीम में चयन के लिए राजवीर ने ट्रायल दिया था। ट्रायल में सफल होने के बाद उनका चयन कर लिया गया है। चयन की सूचना मिलने पर परिजनों के साथ क्षेत्रीय लोग खुशी से झूम उठे। राजवीर ने बताया कि दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद क्रिकेट खेल की प्रेरणा बाबा बृजेश सिंह से मिली है।
विज्ञापन

उनकी प्रेरणा से वह क्रिकेट में कॅरिअर बनाने के लिए आगे बढ़े। गांव के राम प्रताप सिंह, बद्री प्रसाद सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अभिमन्यु सिंह, विनोद कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह, आलोक सिंह ने मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें