फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मुफ्त में मिला कनेक्शन, अब आया तीन लाख का बिल

Sun, 19 Nov 2023 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति का तीन लाख रुपये का बिजली का बिल आया है। पीड़ित का कहना है कि वह छप्परनुमा घर में रहता है, जिसमें एक पंखा और एक बल्ब लगा है। सौभाग्य योजना के तहत उसे यह कनेक्शन मुफ्त में मिला था।
विज्ञापन



विकास खंड बाबा बेलखरनाथधाम क्षेत्र के खूझीकलां गांव निवासी शंभू नाथ ने बताया कि उन्हें तीन वर्ष पहले मुफ्त में एक किलोवाट का बिजली कनेक्शन दिया गया था। अब 3,01,822 रुपये का बिल थमा दिया गया। बिजली विभाग ने नोटिस जारी कर 40 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगाया है।
शंभूनाथ का कहना है कि घर में फ्रिज, टीवी, कूलर नहीं है, कैसे इतना बिल आ गया। हैरान करने वाली बात है। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें