फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने घर जा रहे सर्राफ से लाखों के आभूषण लूटे

Tue, 27 Mar 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक से घर लौट रहे सर्राफ के ऊपर फायर झोंक दिया। जिससे बचने के लिए सर्राफ बाइक समेत गिर पड़ा। बदमाशों ने उससे लाखों रुपये के जेवरात व पांच हजार रुपये लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना के कायस्थ पट्टी निवासी राहुल सोनी बाजार में आभूषण की दुकान खोल रखा है। सोमवार को ज्वैलरी खरीदने के लिए प्रतापगढ़ गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से वह घर लौट रहा था। रानीगंज थाना क्षेत्र के दांदूपुर मोड़ के पास अपाची सवार दो बदमाशों ने पहले उसे रोकने का प्रयास किया। वह बदमाशों की मंशा समझकर भागने लगा। जिसके बाद बदमाशों ने उसका पीछा करते हुए फायर झोंक दिया। गोली उसके करीब से गुजर गई। जिससे वह बाइक लेकर गिर गया।

बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया और बाइक की डिग्गी से तीन तोला सोने का आभूषण, ढाई सौ ग्राम चांदी के जेवरात व पांच हजार रुपये लूटकर भाग निकले। पीड़ित सर्राफ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद वाहनों की चेकिंग करने लगी। खबर भेजे जाने तक पुलिस बदमाशों की तलाश करने के साथ ही पीड़ित सर्राफ से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें