फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कपलिंग खुलने से दो भाग में बंटी मालगाड़ी

Sat, 12 Aug 2023 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पट्टी के नीमा गोपालपुर हाल्ट के समीप दो हिस्सों में बटी मालगाड़ी। संवाद
विज्ञापन
गार्ड की सूचना पर आधा किलोमीटर से लौटाई गई मालगाड़ी
विज्ञापन

एक घंटे रोका गया ट्रेनों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढकवा। सुल्तानपुर रेलमार्ग पर नीमा गोपालपुर हॉल्ट के पास शनिवार सुबह चलती मालगाड़ी का कपलिंग खुल जाने से उसके चार डिब्बे पीछे छूट गए। इंजन 46 डिब्बे लेकर आगे निकल गया। गार्ड की सूचना के बाद चालक को इसकी जानकारी हो सकी। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। इस वजह से लगभग एक घंटे ट्रेनों का संचालन रोका गया।
लखनऊ से खाली मालगाड़ी सुल्तानपुर होकर वाराणसी जा रही थी। सुबह लगभग साढ़े छह बजे आसपुर देवसरा के नीमा गोपालपुर हॉल्ट और कोइरीपुर स्टेशन के बीच में बीबीपुर गांव के पास अचानक मालगाड़ी के डिब्बे अलग हो गए। इस बात की जानकारी गार्ड को जब हुई, तब तक मालगाड़ी काफी दूर जा चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी के बाद ड्राइवर मालगाड़ी पीछे लेकर आया, जिसके बाद दूसरे डिब्बों को फिर से जोड़ा गया। नीमा रेलवे स्टेशन से पहुंचे रेल कर्मचारियों की मदद से करीब एक घंटे के बाद मालगाड़ी वाराणसी के लिए रवाना हुई। मालगाड़ी को दो हिस्सों में बंटा देख खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

गेटमैन सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि घटना के दौरान ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। हालांकि इस दौरान ट्रेनों के आने-जाने का समय भी नहीं था।






पद्मावत एक्सप्रेस में अचेत मिले युवक की मौत
प्रतापगढ़। दिल्ली से चलकर प्रतापगढ़ को आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक अचेत युवक मिला था। आरपीएफ ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शनिवार को युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें