फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक चोरी के शक में पकड़ा गया मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी

Sat, 12 Aug 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर रही पूछताछ, मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट की चोरी हुई थी बाइक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के एक वाॅर्डबॉय को कोतवाली पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उस पर बाइक चोरी का आरोप लगा है। मेडिकल कॉलेज के एक फार्मासिस्ट की बाइक चोरी हुई थी।
मेडिकल कॉलेज में तैनात फार्मासिस्ट प्रशांत उपाध्याय की बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई थी। अस्पतालकर्मियों ने एक वार्डबॉय पर चोरी का आरोप लगाया था। कई कर्मचारियों ने मिलकर सूरज की पिटाई भी की थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वार्डबॉय को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी जिला अस्पताल शशिकांत यादव का कहना है कि अभी उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






आरओ प्लांट की कराई सफाई-
प्रतापगढ़। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के आरओ प्लांट में मिट्टी जमा होने से मरीज प्रदूषित पानी पी रहे थे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने शनिवार को आरओ प्लांट की सफाई कराई। टैंक से पानी के जगह मिट्टी निकली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें