फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी और मिडिल के अच्छे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के आएंगे अच्छे दिन
विज्ञापन

विकास कार्य के लिए मिली 80 प्रतिशत धनराशि स्कूलों को संवारने पर होगी खर्च
प्रतापगढ़। जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के अच्छे दिन आने वाले हैं। कायाकल्प योजना के तहत इन स्कूलों का सौंदर्यीकरण करने के लिए ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है। ग्राम पंचायतों को मिली 80 प्रतिशत रकम स्कूलों और सजाने और संवारने में खर्च की जाएंगी। इसके लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चौदहवें वित्त आयोग के तहत रकम भेज दी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूल जल्द ही लकदक दिखाई देंगे। शासन ने कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों का चयन कर विकास कार्य कराने को कहा है। जिले की सभी 1255 ग्राम पंचायतों को चौदहवें वित्त आयोग की रकम भेज दी गई है, जबकि राजवित्त आयोग की रकम भेजी जा रही है। ग्राम पंचायतों को मिलने वाली इस धनराशि में से 80 प्रतिशत स्कूलों और एएनएम सेंटरों के सौंदर्यीकरण पर खर्च होगी। पहले चरण में जिले के 313 स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत रंगाई-पुताई के साथ ही टाइल्स भी लगाई गई है।
विज्ञापन

कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों के बच्चों को साफ पानी मुहैया कराने के साथ ही चमकता हुआ शौचालय भी देखने को मिलेगा। दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग में स्कूलों की रंगाई-पुताई के लिए धनराशि आती है, मगर मरम्मत और भवन निर्माण के लिए धनराशि नहीं आती है। इसीलिए शासन ने अब यह जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंप दी है। अगर शासन की इस पहल पर प्रधानों ने अमल किया तो निश्चित रूप से नए वर्ष में सरकारी स्कूलों की भी तस्वीर बदली-बदली नजर आएगी।
मनरेगा से भी करा सकते हैं कार्य
स्कूलों में मरम्मत, बाउंड्रीवाल का निर्माण, शौचालय का निर्माण कराने में मनरेगा का सहयोग लिया जा सकता है। अफसरों ने पत्र जारी करके ग्राम पंचायतों से अविलंब स्कूलों में कार्य प्रारंभ कराने को कहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए जो धनराशि दी गई है, उसमें से 80 प्रतिशत धनराशि स्कूलों में खर्च करने को कहा गया है। स्कूलों की सुविधाओं के साथ ही मरम्मत की जिम्मेदारी कराना है।
लालजी दूबे, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें