फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: इंजन की चपेट में आने से सराफा कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल रोड क्राॅसिंग के करीब बुधवार की सुबह सराफा कारीगर बिल्लू बादशाह की पद्मावत ट्रेन की शंटिंग कर रहे इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची जीआरपी छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के बेगमवार्ड निवासी 45 वर्षीय साजिद हुसैन उर्फ बिल्लू बादशाह सोने चांदी का आभूषण बनाता था। बुधवार की सुबह घर से श्याम बिहारी गली स्थित सराफा मार्केट में जाने के लिए निकला। कुछ देर बाद वह जेल रोड क्राॅसिंग के करीब भी लोगों को नजर आया था। इस बीच पद्मावत एक्सप्रेस के कोच को वाशिंग लाइन में छोड़कर चिलबिला की ओर इंजन गुजरा।
क्राॅसिंग से करीब 70 मीटर दूर चिलबिला छोर पर अचानक साजिद हुसैन इंजन की चपेट में आ गया। जिससे उसके हाथ व सीने में चोटें आईं। कुछ देर बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी। मौके पर जुटी भीड़ ने उसकी शिनाख्त करते हुए पुलिस व परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन रोते बिलखते पहुंचे। जीआरपी थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि शंटिंग के दौरान इंजन की चपेट में आने से साजिद की मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन



सराफा मार्केट में पसरा रहा सन्नाटा
बिल्लू बादशाह के मौत की खबर के बाद श्याम बिहारी गली स्थित सराफा मार्केट में सन्नाटा पसर गया। जिस दुकान पर रहकर वह काम करता था, उसके आसपास की दुकानें भी बंद रहीं। हर कोई उसकी मौत को लेकर ही चर्चा करता रहा।

लखनऊ से दवा लेकर लौटा था घर
मृतक साजिद हुसैन उर्फ बिल्लू की पत्नी अलकमा के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। अक्सर वह कहीं भी बाइक छोड़कर चला आता था। कभी अपने कपड़े सड़क पर ही उतार देता। जिससे परिवार के लोग परेशान रहते थे। तीन दिन पहले वह अपना उपचार कराने लखनऊ निजी चिकित्सक के पास गया था। मंगलवार को ही वह दवा लेकर घर लौटा था। मृतक की पत्नी, बेटा सज्जाद हुसैन व बेटी रोती बिलखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें