स्कूल बस में टक्कर मारने के बाद सड़क से दाहिनी तरफ 50 मीटर दूर खेत में पहुंचा अनियंत्रित ट्रेलर। घटना में ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई। स्कूल बस में बच्चे नहीं थे। खाली बस सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। घटना कोहंडौर थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ अमेठी के धरौली मधुपुर में बंद पड़े टोलप्लाजा के पास की है।