फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सोने के दाम में गिरावट तो चांदी की चमक बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोने के दाम बीते सप्ताह की तुलना में एक हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुए हैं, वहीं चांदी की कीमतों में तीन हजार रुपये प्रति किग्रा तक उछाल आया है। दाम में तेजी के कारण ग्राहकों का चांदी से मोह भंग हो रहा है।
विज्ञापन

नवंबर के अंतिम सप्ताह में सोना एक लाख 32 हजार प्रति दस ग्राम था, जबकि मंगलवार को सोने की कीमत एक लाख 31 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई। चांदी के दाम एक लाख 79 हजार रुपये प्रति किग्रा से बढ़कर एक लाख 82 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं।
सराफ कारोबारी प्रह्लाद खंडेलवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार में अनिश्चितता के कारण चांदी के दाम में वृद्धि हो रही है। वहीं, सोने की कीमतों में स्थिरता है। सराफ व्यापारी मनीष केसरवानी ने बताया कि चांदी की मांग बाजार में अधिक है। आवक कम होने से कीमतें बढ़ रही हैं। चांदी का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों के सोलर पैनलों में भी हो रहा है, जिसके कारण मांग में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक बजाजा रोड के व्यापारी अंकुश खंडेलवाल ने बताया कि सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि से खरीदारी प्रभावित हुई है। ग्राहक दुकान पर कम आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें