फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दो पक्षों में मारपीट, वाहन में भी तोड़फोड़ करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर के भुजैनी नहर गेट के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वाहन में तोड़फोड़ भी हुई। शिकायत पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवामिश्रपुर अगंदा का पूरा निवासी सुशील कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि सोमवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के बोर्रा गांव निवासी अपनी बहन के यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। रात करीब पौने 11 बजे वह कार से घर लौट रहे थे। उनके आगे बाइक पर परिवार के दो युवक भी चल रहे थे।
विज्ञापन

भुजैनी नहर के गेट के पास पहुंचने पर पहले से मौजूद पांच युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। बिना किसी कारण मारपीट शुरू कर दी। तभी वह मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उसकी कार रोकते हुए हमला कर दिया। कार में उनकी पत्नी, बेटी और दो अन्य लोग मौजूद थे। हमलावरों ने महिलाओं के गहने भी छीन लिए और परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया।
इस बीच चार पहिया वाहन भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस एक हमलावर को पकड़कर अपने साथ ले गई। रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि दो पक्ष में मारपीट हुई है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें