फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमका सोने का बाजार, महिलाओँ की पहली पसंद बनी जोधा की नथुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अक्षय तृतीया पर मंगलवार को सोने का बाजार चमक उठा। बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की। महिलाएं नथुनी और रिंग खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचीं। मंगलवार को सोने के दाम में अचानक गिरावट आने से ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। शहर में ज्वेलरी की दुकानों पर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के दिन गहनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। शगुन के लिए भी इस दिन जेवरात खरीदे जाते हैं। जिससे घर में समृद्धि बनी रहे। सराफ इस दिन एडवांस बुकिंग की डिलीवरी करते हैं। मंगलवार को अक्षय तृतीया पर ग्राहकों ने अपने पसंदीदा गहनों की खरीदारी की। अक्सर अक्षय तृतीया पर सोने के भाव बढ़ जाते हैं लेकिन, इस बार गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को 53,200 रुपये तोला बिकने वाला सोना मंगलवार को घटकर 52,500 रुपये पर आ गया।
खरीदारी करने के लिए ज्वेलरी की दुकानों पर पहुंची महिलाओँ ने नथुनी और रिंग अधिक पसंद की। ज्ञान प्रकाश ज्वैलर्स के निदेशक मनीष केसरवानी ने बताया कि महिलाओँ ने कुंदन पोल्की की जड़ाऊ ज्वेलरी और हीरा जड़ा हुआ मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, कुंडल, ब्रेसलेट, कुंदन पोल्की का सेट जिसमें नेकलेस, मांग टीका, नथिया, अंगूठी और झुमके खूब पसंद किया। शहर में ज्वेलरी की दुकानों पर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सहालग के चलते भी खूब हुई खरीदारी
इस बार शादी-विवाह का मुहूर्त जुलाई तक है। इसे देखते हुए लोगों ने मंगलवार को अक्षय तृतीय पर शादियों के लिए पहले ही जेवर खरीद लिए। सराफा दुकानदारों का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल के बाद पहली बार ज्वेलरी की दुकानों पर भीड़ उमड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें