बाबा बेलखरनाथ ब्लॉक के जगदीशगढ़ में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता गोंई की टीम। आयोजक
बाबा बेलखरनाथ धाम के जगदीशगढ़ गांव में शनिवार रात आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में गोंई की टीम ने प्रतापगढ़ स्टेडियम को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। उपविजेता को 31 हजार रुपये दिए गए।
फाइनल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबले में गोंई की टीम ने 41-38 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर और जौनपुर की 12 टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया। इस दौरान आयोजन समिति के अरमान, मिराज, दीपक, महेंद्र, सलीम, रियाज, शमीम और वसीम मौजूद रहे।