शहर के मीरा भवन स्थित स्टेडियम में शुक्रवार से राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। 13 से 17 मार्च तक होने वाली हॉकी प्रतियोगिता में दमखम दिखाने के लिए बृहस्पतिवार को गोरखपुर, बाराबंकी, बिजनौर, भदाेही, मेरठ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज की टीमें स्टेडियम पहुंचीं।
सुबह नौ बजे से प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गोरखपुर व मेरठ के बीच खेला जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आने वाली टीमों को रहने के लिए अलग-अलग स्थानों पर रहने की व्यवस्था की गई है।