फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : डंपर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव लेने से रोका

Fri, 16 Sep 2022 07:42 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नवाबगंज इलाके में शुक्रवार को बेकाबू डंपर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुल्हिन का पुरवा गांव की रहने वाली अंशिका तिवारी (15) पुत्री सुशील तिवारी मुरेठी स्थित विजय सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन
मृतका अंशिका तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज इलाके में शुक्रवार को बेकाबू डंपर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। भारी संख्या में मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। काफी देर हंगामे के बाद किसी तरह पुलिस उन्हें समझाने में कामयाब हुई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुल्हिन का पुरवा गांव की रहने वाली अंशिका तिवारी (15) पुत्री सुशील तिवारी मुरेठी स्थित विजय सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन



शुक्रवार को सुबह लगभग 9 बजे साइकिल से वह स्कूल जा रही थी। लवाना चौराहे पर पीछे से आए डंपर ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भीड़ जुट गई। लोग हंगामा करने लगे। बवाल की आशंका में कुंडा सर्किल के सभी थानों की फोर्स भी पहुंच गई।


परिजनों के साथ ग्रामीण ट्रक मालिक व ड्राइवर को बुलाने की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि ट्रक व ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। काफी समझाने बुझाने के बाद मृतका के पिता सुशील तिवारी ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी। नवाबगंज पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें