आरोपी कबीर हाथ में चाकू लेकर पहुंचा उसने चाकुओं से ज्योति के शरीर पर अनगिनत प्रहार किए। चीख पुकार सुनकर बहन दौड़ी तो उस पर भी चाकू से हमलावर हो गया। इसके वह जान बचाकर अपने कमरे में भाग गई।
शहर के जोगापुर काशीराम कॉलोनी मैं 30 वर्षीय ज्योति की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई हत्या से कॉलोनी में खलबली मच गई। एक घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काशीराम कॉलोनी जोगापुर के कमरा नंबर 254 में रहने वाले नंदीलाल की 30 वर्षी पुत्री ज्योति देवी मंगलवार दोपहर अपने कमरे में मौजूद थी।
विज्ञापन
उसकी बहन पुष्पा भी अपने कमरे में थी। इस बीच मेरठ का रहने वाला आरोपी कबीर हाथ में चाकू लेकर पहुंचा उसने चाकुओं से ज्योति के शरीर पर अनगिनत प्रहार किए। चीख पुकार सुनकर बहन दौड़ी तो उस पर भी चाकू से हमलावर हो गया। इसके वह जान बचाकर अपने कमरे में भाग गई। सूचना मिलने पर एक घंटे बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। क्षेत्राधिकार नगर शिवनारायण साहू ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है। उसकी तलाश में पुलिस की तीन-तीन में लगी हुई हैं।