फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत, मां- पिता घायल

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
नगर कोतवाली के गाय घाट रोड पर मंगलवार को ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवती की मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के तिगुड़ी चौबेपुर निवासी बाबूलाल वर्मा (53) मंगलवार को अपनी बेटी रीता वर्मा (25) व पत्नी धनपत्ती वर्मा (50) के साथ किसी काम से कचहरी आ रहे थे। साकेत गर्ल्स कॉलेज के करीब सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रीता सड़क पर गिर गई। इस दौरान ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग तीनों को जिला अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने रीता को मृत घोषित कर दिया। धनपत्ती व बाबूलाल का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से भाग निकला। घटना की खबर मिलने पर पहुंचे सीओ सिटी अभय पांडेय ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें