फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः नवरात्र में हाईवे किनारे फेंक दी गई ‘दुर्गा’

Sat, 08 Oct 2016 12:07 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
वरात्र चल रहा है। इस समय सभी मां दुर्गा की आराधना में लगे हैं। हालांकि शुक्रवार को कुंडा में एक ऐसी घटना हुई जिसने समाज को शर्मसार कर दिया। यहां नवजात बच्ची हाईवे के किनारे पड़ी मिली। कोई कपड़े में लपेटकर उसे फेंक गया था। जानकारी पर पड़ोस के गांव में रहने वाले दंपति पहुंचे और बच्ची को अपने साथ ले आए। जानकारी पर पुलिस पहुंची और बच्ची को जिला महिला अस्पताल में चेकअप के लिए भेजा। दंपति बच्ची को अपनाने के लिए आगे आया है। हालांकि इसका निर्णय पुलिस-प्रशासन को करना है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के देशराज का इनारा के पास एक दिन की बच्ची कपड़े में लिपटी हुई मिली। गांव के कुछ लोग पानी लगाने के लिए खेतों की तरफ सुबह गए तो उन्हें बच्ची रोती हुई मिली। इसकी जानकारी मकोइया रहवई के लवलेश व उसकी पत्नी अर्चना को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपने घर ले आए। इसके साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला को साथ ले जाकर सीएचसी में बच्ची का चेकअप कराया। अर्चना का कहना है कि उसकी दो बेटियां और एक बेटा है लेकिन यह बच्ची नवरात्र में उसे दुर्गा के रूप में मिली है। हम इसकी सेवा बेटी की तरह करेंगे। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल भेजा है। बच्ची को महिला को दिया जाना है या नहीं, ये फैसला उच्चाधिकारी ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें