फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीआईसी ने विश्वनाथगंज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हुई जिला स्तरीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का खिताब जीआईसी प्रतापगढ़ के नाम रहा। फाइनल में जीआईसी ने विश्वनाथगंज को शिकस्त दी। बारिश के कारण रविवार देररात फाइनल मुकाबला खेला गया। समापन पर विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में विश्वनाथगंज ने सराय आनादेव को 15-12, 13-15 एवं 8-15 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में जीआईसी प्रतापगढ़ ने स्टेडियम-बी को 18-16, 15-9 से पराजित किया। फाइनल में जीआईसी ने विश्वनाथगंज को 18-21, 21-15 एवं 21-9 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
जिला खेल अधिकारी पूनमलता राज, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मन्ना लाल शुक्ल एवं पूर्व बीडीओ बीपी सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक विनोद यादव, राजेंद्र यादव, आरपी सिंह, पप्पू रमेश, मनीष त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, अवनीश यादव, जमील अहमद, पवन कुमार, सुनील कुमार और अखिलेश सिंह रहे। संचालन क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें