फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पीएम आवास की तर्ज पर सीएम आवासों की होगी जियो टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के मकानों की जियो टैगिंग की जाएगी ताकि आवास निर्माण की प्रगति और स्थान की पुष्टि की जा सके। शासन स्तर से जियो टैग हुए भवन की मॉनीटरिंग भी की जाएगी। योजना के तहत जनपद में 9508 आवेदनों को पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

स्वीकृति मिलने के बाद अब तक 7863 आवासों के निर्माण पूरे किए जा चुके हैं। करीब 93 करोड़ की लागत से आवास निर्माण का कार्य पूरा किया गया है। भवन निर्माण होने के बाद जियो टैगिंग भी की जाएगी। जियो टैग हुए लाभार्थियों के मकानों को ऑनलाइन ट्रैक किया जाएगा।
पीएमएवाई-अर्बन वेबसाइट पर जियो टैग की तस्वीरों व मकानों के प्रगति को देखा जा सकेगा। लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी भी प्राप्त होगी। ग्राम्य विकास विभाग मकानों को जियो टैग करने की कार्ययोजना तैयार कर रहा है। जल्द ही जियो टैगिंग का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

बोले अफसर
मुख्यमंत्री आवास योजना में जियो टैग का उपयोग निर्माण की निगरानी और सत्यापन के लिए किया जाता है। इससे पारदर्शिता बढ़ती है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। - दयाराम यादव, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें