फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में बनवाइए अपने नाम का फोटोयुक्त डाक टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अपने नाम से भी डाक टिकट बनवाया जा सकता है। डाक टिकट पर फोटो भी रहेगी। यह डाक टिकट उसी तरह काम करेगा जैसे अन्य डाक टिकट काम करते हैं। डाक विभाग ने यह योजना लोगों को डाकघर से जोड़ने और नई सुविधा उपलब्ध कराने के मकसद से चलाई है। अधिकारियों व समाज के अन्य लोगों को इस योजना के तहत डाक टिकट बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

आम तौर पर डाक टिकटों पर महापुरुषों के चित्र लगे होते हैं। अलग-अलग मूल्य के डाक टिकटों पर अलग-अलग महापुरुषों के चित्र बने हैं। जिसके साथ ही टिकट का मूल्य भी लिखा रहता है। अब माई टिकट नाम से योजना शुरू की गई है। उसमें कोई भी व्यक्ति अपनी फोटो डाक टिकट पर लगवा सकता है। इस टिकट का रजिस्ट्री व अन्य डाक समाग्री भेजने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विभाग की इस योजना के अंतर्गत डाक टिकट बनवाने के लिए डाक घर में जाकर निर्धारित फार्म भरना होगा तथा 300 रुपए जमा करने होंगे। इस रकम में पांच-पांच रुपये के 12 टिकट बनाकर दिए जाएंगे। उपभोक्ता चाहे तो उसका रजिस्ट्री आदि में इस्तेमाल करे या फिर उन्हें सुरक्षित रख लें। डाक अधीक्षक नरसिंह ने बताया कि रजिस्ट्री तथा साधारण डाक में अभी भी डाक टिकटों का प्रयोग होता है। इस योजना के तहत उपभोक्ता को पांच-पांच रुपए के 12 टिकट मिल जाएंगे। जिसका वह अपनी सुविधा के अनुसार प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन

मशीनें आ गई हैं, जल्द शुरू होगी व्यवस्था
प्रधान डाकघर में डाक टिकट छापने वाली मशीनें भी आ गई हैं। इसका अलग से सेटअप तैयार किया जा रहा है। डाक अधीक्षक नरसिंह ने बताया कि व्यक्ति के नाम से डाक टिकट बनाने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें