फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर जा रहे मजदूर से छीना फोन, विरोध में किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की देर रात घर जा रहे मजदूर की पिटाई कर फोन छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मजदूर पर फायर भी कर दिया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। लोगों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लालगंज के पूरे वंशी निवासी 37 वर्षीय उमापति वर्मा शटरिंग का काम करते हैं। शनिवार को वह काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। लालगंज कोतवाली के टेढ़ुई मोड़ के करीब पहुंचने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और मारपीट करने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने फोन छीन लिया। विरोध पर फायर कर दिया।
लालगंज सीओ आशुतोष मिश्र ने भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर पीड़ित का हालचाल जाना। शिकायत पर देररात तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया है। बदमाशों की खोजबीन में तीन टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें