उडैयाडीह में आयोजित विधिक साक्षरता व जागरूता शिविर में बोलते एडीजे सुमित पवार। सूचना विभाग
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बाबा बेलखरनाथ धाम के ग्राम पंचायत उड़ैयाडीह में मंगलवार को जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें स्वास्थ्य, स्वच्छता व पीसीपीएनडीटी कानून विषय पर महिलाओं को जानकारी दी गई। एडीजे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमित पंवार ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए कानूनी प्रावधान है। कानून में व्यवस्था है कि लिंग के आधार पर किसी भी महिला के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। एडीजे ने कहा कि लिंग परीक्षण में कोई लिप्त मिलता है तो सजा व आर्थिक दंड का प्रावधान है।
न्यायाधीश आशीष त्रिपाठी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। चिकित्सा अधिकारी पट्टी डॉ. निकिता सिंह, रंजन त्रिपाठी, इंद्र प्रसाद, खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संचालन पीएलवी राम प्रकाश पांडेय ने किया। इस मौके पर विशाल त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजू भारतीय, प्रधानाचार्य हरिप्रसाद वर्मा, सहायक अध्यापक आशीष त्रिपाठी, शिवकुमार पांडेय, लेखपाल आदित्य यादव, ग्राम प्रधान अरुण कुमार वीडीओ चिरंजीव लाल पटेल मौजूद रहे।