फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खो-खो में गौरा और रामपुर संग्रामगढ़ के सिर ताज

विज्ञापन
स्टेडिमय में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में गौरा की टीम। कोच
विज्ञापन
मीराभवन स्थित स्टेडियम में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय बालक खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। उच्च प्राथमिक और प्राथमिक वर्ग की 23 टीमों ने हिस्सा लिया। उच्च प्राथमिक वर्ग में गौरा और प्राथमिक वर्ग में रामपुर संग्रामगढ़ ने खिताब जीता।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक वर्ग का फाइनल मुकाबला गौरा और मानधाता के बीच खेला गया। इस दौरान गौरा ने मानधाता को 3-2 से शिकस्त दी। प्राथमिक वर्ग में नौ टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। फाइनल में रामपुर संग्रामगढ़ और सांगीपुर आमने-सामने रहे। दोनों टीमों में कड़ी स्पर्धा रही। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक भी अंक हासिल नहीं कर सकीं। मुकाबला बराबरी पर छूटा।
इसके बाद निर्णायक परिणाम के लिए दोनों टीमों को दो मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इसमें रामपुर संग्रामगढ़ ने 1-0 से बाजी मार ली। प्रतियोगिता में राजेंद्र पांडेय, आदित्य त्रिपाठी, पंकज सिंह, कौशलेंद्र सिंह, शैलेश सिंह, अजय कुमार, डॉ. देवेश सिंह और दीपक सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, मंजू सिंह, जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह मौजूद रहे।

स्टेडिमय में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में गौरा की टीम। कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें