फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फरियाद लेकर आइए, आश्वासन लेकर घर जाइए

विज्ञापन
विजय पाल तिवारी
विज्ञापन
किसान दिवस पर बुधवार को दोपहर 12 बजते-बजते विकास भवन सभागार करीब 60 फरियादियों से भर गया। अफसरों ने सुनवाई शुरू की। इस दौरान बिजली, पानी, फार्मर रजिस्ट्री बनवाने में परेशानी, खेत-खलिहान, छुट्टा मवेशी समेत कई शिकायतें आईं। कुछ लोगों की शिकायतें निपटाई गईं लेकिन ज्यादातर को आश्वासन देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर 1:20 बजे सीडीओ डॉ. राम मोहन मीना पहुंचे तो भीड़ से छतैना निवासी बुजुर्ग विजयपाल तिवारी (60) खड़े हुए और दबे पांव उनके पास पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, साहब हम और हमारी पत्नी ही घर पर रहते हैं। बकाया बिल होने की वजह से कनेक्शन काट दिया गया। बिल जमा किया गया तो अब स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बनाया जा रहा है। सीडीओ ने एसडीओ लालगंज को फटकार लगाते हुए समस्या को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बारी -बारी से किसानों की शिकायतों की सुनवाई की। संबंधित अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिए। लंबित शिकायतों पर अफसरों को फटकार लगाई। दोपहर 2:30 बजे किसान दिवस का औपचारिक समापन हो गया।

वर्जन
स्थानीय समिति पर डीएपी और यूरिया की उपलब्धता नहीं है। दो बीघा गन्ने की खेती की है। बाजार से अधिक दाम पर खाद की खरीदारी करनी पड़ती है। - उमेश कुमार, सराय छत्ता
......
खेत में छुट्टा मवेशियों के कारण फसल को नुकसान हो रहा है। छुट्टा मवेशियों की वजह से दिन-रात किसान परेशान हैं। गोशालाओं में मवेशियों को नहीं रखा जा रहा है। - कुलदीप यादव चौरंग
...........
पांच किस्त मिलने के बाद पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। केवाईसी भी करा चुके हैं। विभाग और बैंक का चक्कर लगाकर परेशान हो गया हूं। - कुंवर बहादुर सिंह, पश्चिम गांव .
......

वर्जन:-
किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए सभी विभाग के अफसरों को निर्देशित किया गया है। अगर कोई लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अफसर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राम मोहन मीना, सीडीओ

विजय पाल तिवारी

विजय पाल तिवारी

विजय पाल तिवारी

विजय पाल तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें