फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा से 10 व शिवगढ़ से 15 ने लिया पर्चा वापस

Sun, 04 Oct 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज(ब्यूरो)। गौरा क्षेत्र के 10 बीडीसी सदस्य के प्रत्याशियों ने शनिवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। वहीं शिवगढ़ क्षेत्र में 15 ने मैदान छोड़ दिया। इस तरह से अब गौरा में कुल 496 व शिवगढ़ में 419 प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए मैदान में हैं। जबकि गौरा से 4 व शिवगढ़ से 3 प्रत्याशी निर्विरोध घोषित हुए।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को नामांकन पत्रों के वापस व चुनाव आवंटन के लिए शिवगढ़ व गौरा ब्लाकों में प्रत्याशियों सहित समर्थकों की भारी भीड़ रही। गौरा ब्लाक में 518 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जिसमें 12 पर्चे निरस्त कर दिए गए थे। इनमें 10 ने शनिवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। इसी तरह शिवगढ़ ब्लाक क्षेत्र में 438 नामांकन हुए था। जिसमें 4 पर्चे कागजात के अभाव में खारिज कर दिए गए। वहीं 15 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब दोनों ब्लाक क्षेत्रों में 915 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनसेट

कैबिनेट मंत्री के पुत्र व पुत्रवधू निर्विरोध
रानीगंज(ब्यूरो)। गौरा ब्लाक क्षेत्र के दमदम गांव से कैबिनेट मंत्री के पुत्र पूर्णांशु ओझा व डिघवट से पुत्रवधू विजयता ओझा निर्विरोध घोषित हुई हैं। इनके निर्विरोध होने में समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं रिसालगढ़ से प्रमुख गौरा राकेश सरोज व आमापुर बेर्रा से अमरावती सरोज क्षेत्र पंचायत की सीट पर निर्विरोध घोषित हुए हैं। जबकि शिवगढ़ ब्लाक के पूर्व प्रमुख रमाकांत दुबे के पुत्र आदर्श दुबे नजियापुर व पुत्रबधू दीप्ती दुबे पत्नी दिनकर दुबे बीजेमऊ सीट से निर्विरोध घोषित हुए हैं। वहीं शिवगढ़ से भानुमती निर्विरोध हुई हैं।
विज्ञापन


प्रेम के भूखे हैं भगवान : मधुसरा
शनिदवे धाम में चल रही चार दिवसीय कथा
रानीगंज(ब्यूरो)। भगवान श्रीकृष्ण प्रेम के भूखे थे। उन्होंने दुर्योधन के घर का त्याग कर विदुर के घर साग ग्रहण किया था। अपने बचपन के मित्र के हाथों से चावल के कच्चे दानों को बड़े ही भाव से ग्रहण किया। ऐसे में भगवान मात्र भाव के भूखे हैं। सच्चे मन से अगर बुलाएं तो भगवान दौड़े आते हैं।
अवसर था अंचल के शनिदेव धाम में चल रहे चार दिवसीय संगीतमयी श्रीकृष्ण अमृत कथा का। यहां वृंदावन से आईं विदुषी मधुसरा ने कथा के दौरान श्रीकृष्ण व भगवान श्रीराम की लीलाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण कर जीवन को कृतार्थ बनाया जा सकता है। कथा के आयोजक परमा महराज भी भगवत लीलाओं का गान कर रहे हैं। इस दौरान अमित पाण्डेय, मनीष, गोविंद, आलोक, देवेन्द्र कुमार, कमलेश कुमार पाण्डेय सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें