फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

विज्ञापन
बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन के पहले दिन रूद्राभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन

सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
शनिवार को घुइसरनाथधाम और बेलखरनाथ पहुंचेगा कांवड़ियों का जत्था
प्रतापगढ़। सावन माह के पहले दिन बुधवार को शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ने लगी। पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा। इधर, प्रयागराज से जल लेने के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना होने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। शनिवार को कांवड़िए घुइसरनाथधाम और बेलखरनाथधाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।
सावन माह के पहले दिन बुधवार को घुइसरनाथधाम, बेलखरनाथधाम और भयहरणनाथ धाम के साथ ही शहर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का जत्था उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से ही पहुंचने वाले भक्त शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, फूल आदि चढ़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, प्रयागराज और मानिकपुर से गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए कावड़ियों का जत्था निकलने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। शनिवार से शिवधामों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना प्रकट की जा रही है। कावड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। सभी थानों और चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मियों को सावधान किया गया है कि वह कांवड़ियों की सुरक्षा का ख्याल रखें। किसी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए धामों में भी व्यापक फोर्स की तैनाती की गई है। 15 अगस्त तक चलने वाले सावन मास में पांच अगस्त को नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें