फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य कन्या विद्यालय भवन गिराने वालों पर लगेगा गैंगस्टर

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
आर्य कन्या विद्यालय भवन गिराने वालों पर जल्द ही गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। प्रकरण में शामिल लोगों का नाम भूमाफिया पोर्टल पर दर्ज होगा। पुलिस लगातार सभी पर शिकंजा कस रही है। पिछली बार दर्ज मुकदमे में पुलिस ने तीन लोगों का नाम प्रकाश में ला दिया है। नामजद आरोपी समेत चिन्हित आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के टक्करगंज स्थित शीतल प्रसाद आर्य कन्या विद्यालय के भवन को 21/22 जनवरी की रात जेसीबी लगाकर ढहा दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले आनंद केसरवानी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। बाद में भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने शेखर सिंह समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने अचलपुर निवासी सत्येंद्र विक्रम सिंह को जेल भेजते हुए प्रशांत सिंह का नाम प्रकाश में लाया था। नामजद आरोपी शेखर सिंह व प्रशांत की तलाश में पुलिस की एक टीम लखनऊ में डेरा डाले हुए है। नगर कोतवाल ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। चूंकि पिछले साल भी रामनेवाज पाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में भी शेखर सिंह समेत तीन लोगों का नाम प्रकाश में लाया जा चुका है। जल्द ही सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी और उनका नाम भूमाफिया के पोर्टल पर अपलोड होगा। इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
मलबे की सुरक्षा में लगाई पुलिस हटी
आर्य कन्या विद्यालय भवन गिराने के बाद कोतवाली पुलिस ने अपनी गर्दन फंसती देख मलबे की सुरक्षा में सिपाहियों को तैनात कर दिया गया। अब पुलिसकर्मी वहां से हटा लिए गए हैं। मलबे में लोहा भी पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें