फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छह माह में 256 अपराधियों पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में छह माह के भीतर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर ताबड़तोड़ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। छह माह के भीतर पुलिस की इस कार्रवाई से जनपद प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। अभी तक गैंगस्टर के जरिए पुलिस ने 256 लोगों पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन

जनपद में लूट, चोरी, सामूहिक दुष्कर्म, डकैती, छिनैती, हत्या, छेड़खानी, गुंडई, टप्पेबाजी समेत संगीन अपराधों को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर को हथियार बनाया है। एक जनवरी से जून माह तक केवल 8 गैंगस्टर के मुकदमे थानों पर दर्ज हुए थे। जुलाई से लेकर 29 दिसंबर तक 2024 तक कुल 64 मुकदमे जनपद के थानों में दर्ज किए गए।
अब तक अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर के कुल 72 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जिसमे कुल 256 लोगों को शामिल किया गया है। छह माह के भीतर अपराधियों के खिलाफ की गई गैंगस्टर की कार्रवाई ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। चंदौली जनपद में तैनाती के दौरान भी एसपी ने अपराधियों की कमर गैंगस्टर लगाकर तोड़ी थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें