फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर आदम मुंबई से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार चल रहे 50 हजार के इनामी गैंगस्टर आदम को प्रयागराज की एसटीएफ टीम ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। 2019 से पुलिस को आरोपी की तलाश थी।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के फसियालगढ़ निवासी आदम उर्फ आजम के खिलाफ जेठवारा थाने में गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस को 2019 से फरार आरोपी की तलाश थी। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। मामला एसटीएफ प्रयागराज पहुंचने पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। मुखबिर की सूचना पर उसका लोकेशन महाराष्ट्र के फातिमानगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर भिवंडी में मिला। उप निरीक्षक विनय तिवारी, आरक्षी अश्वनी कुमार सिंह, पंकज तिवारी, किशनचंद, अखंड प्रताप पांडेय की टीम मुंबई रवाना हुई। 21 नवंबर को रात करीब नौ बजे एसटीएफ टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

असलहा बनाने वाले गिरोह में शामिल था आदम
पुलिस की पूछताछ में आरोपी आदम ने बताया कि उसने असलहा बनाकर बेचने का एक गिरोह बनाया है। इस कार्य में साथी फईम, मो. सराफत, मो. इसरार व सईद शामिल है। गिरोह का सरगना सईद है। बनाए जाने वाले असलहों को चोरी छिपे बेचा जा रहा है। गिरोह के सभी लोग 2019 में असलहों की डिलीवरी के लिए निकले थे। चौकी डेरवा क्षेत्र में खटवारा नदी के पास पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस को जानकारी हुई कि आदम पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के साथ 50 हजार इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मुंबई के भिवंडी में इधर-उधर छिपकर रहता था। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम ने उसे न्यायालय प्रथम वर्ग भिवंडी के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें