फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एआईएमआईएम नेता की ट्रक चोरी कर कबाड़ में काटने वालों पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
Gangster accused of stealing AIMIM leader's truck and cutting it into scrap
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस ने एआईएमआईएम नेता इसरार अहमद का ट्रक चुराकर कबाड़ में काटने वाले कबाड़ी पिता पुत्र समेत दस लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अब राजस्व व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का आकलन करने में जुट गई हैं। अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को जब्त की जाएगी।
विज्ञापन

कोहड़ौर के सरौली निवासी एआईएमआईएम नेता इसरार अहमद का ट्रक चोरी करने के बाद उसे भुपियामऊ में काटते समय पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को जेल भेजा था। पुलिस की कार्रवाई से डरे कई आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अधिकांश आरोपी इस समय जेल में हैं।
एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने रविवार को टक्करगंज मोहल्ले में रहने वाले कबाड़ी अख्तर व उसके बेटे इमरान, पुराना मालगोदाम रोड के शानू, खुशखुशवापुर के अजय, मानधाता पूरेलाल के जुबैर, कटरा मेदनीगंज के हसन मुल्ला, खदेरुआपुर के अरमान, लीलापुर के दांदूपुर के नदीम, गुफरान, पूरे माद निवासी ट्रक चालक तबरेज पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें