फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते थे इंटर के छात्र

विज्ञापन
Inter students used to steal bikes to fulfill their hobby
विज्ञापन
अपना शौक पूरी करने के लिए पढ़ाई के दौरान बाइक चुराने वाले दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुईं। उनके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

राजा प्रताप बहादुर पार्क से पिछले दिनों इंटर में पढ़ने वाले छात्र को लोगों ने बाइक चुराते समय पकड़ा था। इसके बाद उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि उसके अन्य साथी घर से फरार हो गए थे।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात भुपियामऊ से देल्हूपुर थाना क्षेत्र के सरायराजा निवासी अभयराज पटेल व कुसमी के आयुष शर्मा को गिरफ्तार किया गया। दोनों इंटरमीडिएट के छात्र हैं। दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब आठ से अधिक मोटरसाइकिलें चुराई हैं।
विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई। छात्र चुराई गई मोटरसाइकिलों को कबाड़ में बेच देते थे। इससे मिलने वाले रुपयों से वह अपने शौक पूरे करते थे। बाइक चोरी के जरिए वह जल्दी अमीर बनने का सपना देख रहे थे। दोनों के परिवार वालों को इसकी भनक तक नहीं थी। परिवार के लोग दोनों की सभी ख्वाहिशें पूरी करते थे। दूसरे मामले में कोतवाली पुलिस ने जहनईपुर गांव के मारपीट के मामले में फरार राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें