फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने आई किशोरी से गैंगरेप

Wed, 03 May 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
शादी में आई एक किशोरी से दो लड़कों ने रेप किया। इसकी जानकारी होने पर परिजन सन्न रह गए। मंगलवार को लड़की की मौसी ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब 15 साल की एक लड़की अपनी मौसी के घर आई थी। 29 अप्रैल को उसकी मौसी की लड़की की शादी थी। रात में करीब आठ बजे वह अपनी बड़ी बहन के साथ खेत की तरफ शौच के लिए गई थी। तभी दो लड़के उसे खेत की तरफ उठा ले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसे धमकी देते हुए भाग निकले। उसकी बड़ी बहन के शोर मचाने पर कुछ लोग उसकी खोज शुरू हुई। थोड़ी देर में किशोरी खून से लथपथ मिली। इस पर उसका इलाज कराया गया। घर में शादी होने के चलते बात दबा दी गई। अब किशोर की मौसी ने कोतवाली में दो अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाल के थाने में न होने के कारण इस मामले में रिपोर्ट देर रात तक नहीं दर्ज हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें