फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, नाविकों के रोजी-रोटी पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे राज्यों में हो रही बारिश का प्रभाव जनपद में दिखने लगा है। क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाट कालाकांकर, मानिकपुर, हौदेश्वरनाथ, करेंटी आदि में जलस्तर बढ़ा है। इससे नाविकों के रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

घाट से पर नदी का पानी भरने से पुरोहितों की परेशानी बढ़ गई है। इससे पुरोहितों की चौकियां और छप्पर डूबने लगे हैं। आननफानन चौकियों को नदी से बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। जल स्तर बढ़ने से नाविकों के रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। पहले घाट पर पानी न होने से श्रद्धालुओं को नाव से जाना पड़ता था। इससे नाविकों को प्रतिदिन आमदनी होती थी। लेकिन अब पानी का जल स्तर बढ़ा तो नावें ठप हो गईं।
नाविक रामचंद्र, सुभाष, नरेश, मनोहर ने बताया कि अब दो से तीन महीने तक आमदनी नहीं होगी। जल स्तर बढ़ने पर मछली पकड़ने का काम भी ठप हो जाता है। तीर्थ पुरोहित नंदलाल मिश्रा ने बताया कि दो दिनों के अंदर जल स्तर काफी बढ़ा है। बीच में दिखने वाले बालू के टीले भी गायब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें