डीएलएड जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। पहले दिन लंबी कूद के महिला वर्ग में डायट की सृष्टि सिंह और पुरुष वर्ग में पिंटू सरोज ने बाजी मारी। जबकि डिसकस थ्रो में गोकुल सिंह स्मारक डिग्री कालेज की उमा देवी प्रथम, स्वाती सिंह दूसरे और पूजा चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर रहीं।
दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम मार्कण्डेय शाही ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हारने वाले खिलाड़ियों को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। हार का सामना करने वाले ही सफलता की कुंजी से परिचित होते हैं। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को एसपी अभिषेक सिंह करेंगे।
चिलबिला स्थित गोकुल सिंह स्मारक डिग्री कॉलेज सोनावा में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 83 निजी कॉलेजों के प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं। लंबी कूद के महिला वर्ग में डायट की सृष्टि सिंह ने प्रथम, गोकुल स्मारक की स्वाती सिंह दूसरे और आचार्य सदाशिव प्रशिक्षण संस्थान की अनीता सरोज तीसरे स्थान पर रहीं।
डिस्कस थ्रो में गोकुल स्मारक की उमा देवी प्रथम, स्वाती सिंह दूसरे, पूजा चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग सौ मीटर दौड़ में आशीष मौर्य प्रथम, प्रकाश यादव दूसरे और श्वेतांशु तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद पुरुषवर्ग में पिंटू सरोज प्रथम, सौरभ सिंह दूसरे, अभय तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के संयोजक उपशिक्षा निदेशक मो. इब्राहिम ने बताया कि स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों को मंडल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने डीएम को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्रबंधक शिवशंकर सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर डा. बृजभानु सिंह, राकेश कनौजिया, दिनेशचंद्र पांडेय, मुराद अहमद, मो.इरफान, लालजी त्रिपाठी, रवि प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
गोकुल प्रसाद महाविद्यालय सोनावां में आयोजित जनपद स्तरीय डीएलएड प्रशिक्षुओं के खेलकूद में मार्?- फोटो : PRATAPGARH
गोकुल प्रसाद महाविद्यालय सोनावां में आयोजित जनपद स्तरीय डीएलएड प्रशिक्षुओं के खेलकूद कबड्डी म?- फोटो : PRATAPGARH
गोकुल प्रसाद महाविद्यालय सोनावां में आयोजित जनपद स्तरीय डीएलएड प्रशिक्षुओं के खेलकूद में दौड़ ?- फोटो : PRATAPGARH