अमर उजाला के अभियान अपराजिता के बैनर तले रानीगंज के डीके पब्लिक स्कूल में आयोजित विधिक साक्षरता ?
- फोटो : PRATAPGARH
अपराध सहन नहीं करना चाहिए। इससे अपराध कारित करने वालों का मनोबल बढ़ता है। अपराध के खिलाफ मुखर रहें, खुद को सजग रखें, ताकि शोषण का शिकार न हो सकें। वह चाहे आपके साथ हो या फिर आसपास किसी और के साथ। चुप न रहें इसके खिलाफ आवाज उठाएं। मंगलवार को रानीगंज के कहला गांव स्थित डीके पब्लिक स्कूल मेें अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में यह बातें पूर्व न्यायिक सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश प्रताप सिंह ने कहीं।
उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल हो पाएगा जब सभी को विधिक जानकारी होगी। विधिक जानकारी होने पर हम आसानी से शोषण करने वालों के खिलाफ एक्शन ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि शारीरिक दुव्र्यवहार, मौखिक रूप से उपहास आदि घरेलू ङ्क्षहसा में आते हैं। आप स्थानीय पुलिस अधिकारी के पास जाकर इसकी शिकायत कर सकती हैं
। इस संबंध में नि:शुल्क कानूनी सहायता भी दी जाती है। 3 दिन के भीतर कार्रवाई शुरू हो जाती है और 60 दिन के भीतर इसका निस्तारण भी। उन्होंने वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में भी छात्राओं को बताया। कहा कि कालेज में आते-जाते समय यदि मनचले परेशान करें तो चुप न बैठें। 1090 का इस्तेमाल कर शिकायत दर्ज कराएं। इसमें शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाता है। शिकायत करने वाले को भी थाने में आने की जरूरत नहीं होगी।
शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस फौरन एक्टिव होगी और उन पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने बताया कि साथ ही तीन महीने आपकी मानीटरिंग की जाएगी। प्रबंधक कमलेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य शशांक शेखर ने अमर उजाला के अभियान की सराहना की। इस अवसर पर राजेश सिंह, प्रीती विश्वकर्मा, प्रांजल श्रीवास्तव, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के बैनर तले रानीगंज के डीके पब्लिक स्कूल में आयोजित विधिक साक्षरता ?- फोटो : PRATAPGARH